बलिया नगर से आनंद स्वरूप शुक्ल ने बनाया यह रिकार्ड




anand swaroop shukla ballia

 

बलिया। उत्तर प्रदेश  ने जहाँ भाजपा को  प्रचंड बहुमत दिया वही कई रिकॉर्ड भी टूटे और बने भी  | कुछ ऐसा ही रिकॉर्ड बनाया है बलिया जिले की बलिया नगर सीट से भारतीय जनता पार्टी  से चुनाव लड़ रहे आनंद शुक्ल ने | बलिया से भाजपा को कुल 5 सीटे मिली है | लेकिन आनंद स्वरूप शुक्ल जितने वोटो  से  विजयी हुए है  उससे अधिक मत से किसी  और ने बलिया में  जीत दर्ज नहीं की है | भाजपा की यह जीत कई मायने में खास है | भाजपा की यह उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी जीत है |
आनंद स्वरूप शुक्ल ने राजनीति की शुरुवात  सतीश चन्द्र कालेज से छात्र  नेता के तौर पर की थी | 2017 के चुनाव में आनंद स्वरूप शुक्ल को भाजपा ने बलिया नगर से अपना  प्रत्याशी बनाया था।




इनका मुकाबला बड़े बड़े दिग्गज नेताओ से था जिसमे  सपा से लक्ष्मण गुप्त व बसपा से पूर्व मंत्री नारद राय चुनाव मैदान में थे। लेकिन शायद ही इनके विरोधी नेताओं ने यह कल्पना की हो की उनको इतने बड़े वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ेगा | मतगणना  शुरू होते ही आनंद स्वरूप शुक्ल ने जो बढ़त  बनाई थी वह अंतिम समय तक बनी रही | आनंद स्वरूप शुक्ल ने 92889 मत पाकर सपा प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्त को 40011 मत से पराजित किया। आनंद स्वरूप शुक्ल की जीत-हार का यह अंतर बलिया के किसी भी विधान सभा में  देखने को नहीं मिला | आनंद स्वरूप  की इस जीत में नरेन्द्र मोदी का भी बहुत पड़ा योगदान है |
Report- Radheyshyam Pathak 

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *