बलिया की एसपी सुजाता सिंह के बारें में कुछ पर्सनल बाते जो आपको नहीं होंगी पता
बलिया के इतिहास में पहली बार किसी महिला एसपी की तैनाती शासन द्वारा की गई है | अपनी नयी एसपी के लिए बलिया वालों में प्यार है तो भरोसा भी और एसपी सुजाता सिंह भी लोगों के इस प्यार और भरोसे पर खरी उतर रही हैं | पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने भी कहा है कि जिले में कानून-व्यवस्था कायम रहे, इसके लिये हर तरह का प्रयास किया जायेगा |
एसपी सुजाता सिंह के बारे में कुछ पर्सनल बातें
जिले की 70 वीं व पहली महिला पुलिस कप्तान सुजाता सिंह इसके पहले हाथरस, मुरादाबाद, मऊ व नोएडा में बतौर अपर पुलिस अधीक्षक तैनात रहीं हैं | सुजाता सिंह की कामयाबी के पीछे कड़ी मेहनत छुपी हैं | मूल रूप से सुजाता सिंह बिहार के नालंदा जनपद के चैनपुर गाँव की रहने वाली है। इनका जन्म 15-03-1985 को हुआ था |बचपन के दिनों में इन्होने लालटेन में पढाई की हैं और दसवी में बिहार की दूसरी टॉपर थी | साथ ही इन्होने अपनी पढाई रूड़की से इंजीनियरिंग की पढाई की हैं | सुजाता सिंह की माने तो मेहनत और ईमानदारी बहुत जरुरी हैं साथ ही आप जो गलतियाँ करते हैं उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए | वैसे तो सुजाता सिंह किसी को अपना रोल माडल नहीं मानती हैं उनके लिए लोग और उनके परिवार के लोग ही रोल माडल हैं और वह लोगों और परिवार से सीखती हैं | सुजाता सिंह को उपन्यास पढना पसंद हैं प्रेमचंद की गोदान 5 बार पढ़ी हैं| सबसे दिलचस्प बात यह है की वह जब भी गोदान पढ़ती हैं तब-तब वह रोती हैं | सबसे ज्यादा यह प्रेमचंद की पुस्तकें पढ़ती हैं साथ ही कबीर के दोहे बहुत पसंद हैं| सुजाता सिंह किसी पर ज्यादा भरोसा नहीं कर पाती है और भरोसा तर्क के आधार पर करती हैं | इनको रियल लाइफ की स्टोरी पर आधारित मूवीज पसंद हैं| अगर बात करे मूवीज की तो इनको गंगाजल बहुत पसंद हैं साथ ही मधुर भंडारकर की पेज 3 भी देखी हैं इन्होने | यह मधुर भंडारकर और मनोज बाजपेई की मूवीज ज्यादा पसंद आती हैं | गाने में इनको सूफी गाने फोक स्टूडियो के पसंद हैं | अगर खेल की बात करें तो यह बचपन में कबड्डी और खोखो खेला करती थी | उसके बाद टेनिस खेलती थी और टेनिस की अच्छी खिलाडी थी |उसके बाद इन्होने बैडमिंटन खेलना शुरू किया और जब भी समय मिलता हैं तो बैडमिंटन खेलती हैं | उम्मीद हैं की आप सुजाता सिंह के बारे में इतनी बातें नहीं जानते होंगे |
Report- Radheyshyam Pathak
बलिया समाचार पढ़ कर मुझे बहुत संतुष्टि मिली हम इस समाचार के नियमित पाठक है धन्यवाद ॢl