बागी हुई भाजपानेत्री ,भाजपा के खिलाफ बजाया चुनावी बिगुल





ketakee singh ballia bansdeeh

भाजपा में टिकट बटवारे के बाद से शुरू हुआ घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है | प्रदेश के अलग अलग जगहों से नाराज पार्टी कार्यकर्ता विरोध कर रहे है और पार्टी छोड़कर या तो दूसरी पार्टी में जा रहें है या तो निर्दलीय चुनाव लड़  रहे  है|  भाजपा से टिकट कटने से नाराज भाजपानेत्री केतकी सिंह ने बांसडीह विधान सभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। केतकी सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा आज मैने अपने समर्थकों के साथ बांसडीह विधानसभा से निर्दल चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया । आप से अनुरोध है की आप हमारी मदद कीजिये मै आपसे वादा करती हूं की मै हमेसा आप के सुख दुख में साथ रहूँगी।




भाजपानेत्री को पूरा भरोसा था कि पार्टी हाईकमान उन्हें निश्चित ही टिकट देगा, लेकिन भासपा-भाजपा गठबंधन के चलते यह सीट भासपा के खाते में चली गई है। 2012 के चुनाव में रनर रही भाजपा नेत्री का टिकट कटने से समर्थकों में खासी  नाराजगी है। मंगलवार को चुनावी शंखनाद करते हुए भाजपा नेत्री ने जनसम्पर्क भी शुरू कर दिया। भाजपानेत्री के चुनाव मैदान में कूद जाने से बांसडीह सीट पर रोचक मुकाबला होने की संभावनाएं बढ़ गई है। आपको बता दे कि बलिया नगर विधानसभा  में टिकट वितरण को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने   राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया था | जाहिर सी बात है भाजपा में टिकट बटवारे को लेकर उठा विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है | जहाँ एक तरफ चुनाव सर पर है वही भाजपा में यह विरोध कहीं भाजपा के चुनाव के नतीजो पर असर ना डाले | भाजपा के शीर्ष नेता तो पार्टी की जीत का दावा कर रहे है पर पार्टी के कार्यकर्ताओ में यह गुस्सा मुसीबत का सबब बन सकता है | फ़िलहाल भाजपा में टिकट बटवारे के बाद से ही विरोध और पार्टी छोड़ कर जाने का सिलसिला जारी है पर भाजपा को भरोसा है की वह उत्तर प्रदेश में सरकार बना रही है | फ़िलहाल यह तो वक़्त ही बताएगा की सरकार किसकी बनती है पर भाजपा को कार्यकर्ताओ के विरोध को जरूर शांत करना पड़ेगा |

Report- Radheyshyam Pathak 

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *