किसने फूंका अमित शाह का पुतला




burn amit shah statue ballia by bjp worker
बलिया- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जहाँ आजकल पूरे उत्तर प्रदेश में घूम कर चुनाव प्रचार कर रहे है वही उनका विरोध भी हो रहा है और विरोध करने वाले लोग कोई और नहीं खुद उनके अपने ही है | बलिया नगर विधानसभा  में टिकट वितरण को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने   राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया। इसके बाद जितेन्द्र तिवारी के मिड्ढ़ी चौराहा स्थित कैम्प कार्यालय पर आपात बैठक कर जितेन्द्र तिवारी को टिकट न देने पर रोष प्रकट किया। कहा कि इनको टिकट न देकर शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को अपमानित किया है। कार्यकर्ताओं ने उनको तन, मन व्  धन से खड़े रहने का संकल्प जताया।




नर्वदेश्वर पाण्डेय, त्रिलोकी नाथ पाण्डेय, अजय वर्मा, रामसुरेश सिंह, अर्जुन बिन्द, ज्ञानप्रकाश दूबे, नरेन्द्र राम, संजय ओझा, विनय तिवारी, अमित उपाध्याय, कमैक्षा तिवारी, संजय सिंह, अखिलेश उपाध्याय, रमाशंकर तिवारी, विश्वनाथ, विष्णुदेव, सुनिल यादव, बरमेश्वर, जितेन्द्र यादव, दुर्गेश राय, दीपू दूबे, धनंजय चौरसिया, सनद तिवारी, रीता वर्मा, प्रभु सिंह, रामेश्वर सिंह, विनोद दूबे, कृपाशंकर तिवारी, मुन्ना पाण्डेय मौजूद रहे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे | जाहिर सी बात है भाजपा में टिकट बटवारे को लेकर उठा विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है | जहाँ एक तरफ चुनाव सर पर है वही भाजपा में यह विरोध कहीं भाजपा के चुनाव के नतीजो पर असर ना डाले | भाजपा के शीर्ष नेता तो पार्टी की जीत का दावा कर रहे है पर पार्टी के कार्यकर्ताओ में यह गुस्सा मुसीबत का सबब बन सकता है | फ़िलहाल भाजपा में टिकट बटवारे के बाद से ही विरोध और पार्टी छोड़ कर जाने का सिलसिला जारी है पर भाजपा को भरोसा है की वह उत्तर प्रदेश में सरकार बना रही है | फ़िलहाल यह तो वक़्त ही बताएगा की सरकार किसकी बनती है पर भाजपा को कार्यकर्ताओ के विरोध को जरूर शांत करना पड़ेगा |
Report- Radheyshyam Pathak 

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *