महाशिवरात्रि पर्व पर रामनगरी में लगा भक्तों का तांता





worship in ayodhya nageshwar nath temple on shivratri

महाशिवरात्रि पर्व पर भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाया | दिन भर सरयू तट पर स्थित प्राचीननागेश्वर नाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा | इस बार कुम्भ के चलते धर्मनगरी में भीड़ सी उमड़ पडी है | भीड़ को देखते हुए सम्बेदंशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है | महाशिवरात्रि पर आज अयोध्या में पावन सलिला सरयू में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान करके प्राचीन नागेश्वर नाथ, क्षीरेश्वर नाथ, चन्द्रहरि, नाग नाथ और लोरेश्वर महादेव मन्दिर में बेर,बेल पत्र,गेहूं की बाली, गन्ने का गुटका,धतूरे और भांग चढा कर गन्ने का रस,दूध और जल का अभिषेक कर रहे हैं|




सरयू तट स्थित और देश के 108 ज्योतिर्लिंगों में एक नागेश्वर नाथ मन्दिर से देर शाम शिव जी की बारात धूम-धाम से निकाली जायेगी जो नगर भ्रमण करते हुए क्षीरेश्वर नाथ मन्दिर से वापस आयेगी और रात्रि बेला में शिव -पार्वती का विवाह संपन्न होगा | इसके अतिरिक्त फैजाबाद शहर में पॉँच स्थानों से शिव जी की बरात निकलने के साथ ही शिवरात्रि के महापर्व पर आयोजनों की धूम होगी। हर समिति अपने-अपने ढंग से इस आयोजन को भव्य रूप देने के प्रयास में है। इस पर्व पर शिवालयों में आने वाली भीड़ के मद्देनज़र सुरक्षा के कड़े इन्तेजाम किए गए है | प्रमुख मंदिरों पर बैरीकेटिंग की व्यवस्था की गयी है | जिससे भीड़ पर आसानी से नियंत्रण पाया जा सके|

Report- Drishtant Hem 

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *