हजारों मुस्लिम महिलाएं करेंगी राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला के दर्शन, जानिए वजह

अयोध्या- भगवान श्री की जन्मभूमि अयोध्या में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के बैनर तले लगभग 1000 से अधिक मुस्लिम महिलाएं राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन करेंगी। इससे पहले यह मुस्लिम महिलाएं राष्ट्रीय मुस्लिम मंच द्वारा अयोध्या शोध संस्थान में आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेंगी। उस समय मंच पर आरएसएस के बड़े पदाधिकारी इंद्रेश कुमार और प्रदेश सरकार के वक्फ बोर्ड मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी वा आरएसएस प्रचारक मौजूद रहेंगे। इस सम्मेलन में मुस्लिम महिलाओं से जुड़े 11 सूत्रीय मांगों पर चर्चा होगी। जिसमें अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण , ट्रिपल तलाक को लेकर शीघ्र कानून का निर्माण , मुस्लिम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार मुहैया कराना , मुस्लिम लड़कियों और महिलाओं में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था , आदि शामिल है।

ayodhya ram mandir

लखनऊ विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर शबाना आजमी को इस कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। इस सम्मेलन के बाद एक साथ सभी मुस्लिम महिलाएं अयोध्या राम जन्मभूमि मैं विराजमान रामलला के दर्शन करने जाएंगी और वहीं से अपने-अपने घरों को वापस लौट जाएंगी। मुस्लिम महिलाओं का यह सम्मेलन 5 मार्च को लगभग 11 बजे शुरू होगा और सम्मेलन के बाद लगभग 2 बजे यह महिलाएं रामलला के दर्शन करेंगी।

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *