धर्मनगरी अयोध्या में छेड़खानी से रोकने पर ट्रेन ड्राइवर की पिटाई

train

फैजाबाद- उत्तर प्रदेश में अपराधियों की हौसले इतने बुलंद है की चाहे एंटी रोमियो दल बना हो या योगी सरकार कानून व्यस्था सुधारने के लाख दावे कर ले पर हाल बहुत ही बुरा है | मामला उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले का हैं यहाँ पर अराजक तत्वों ने ट्रेन ड्राइवर की ही पिटाई कर दी | पिटाई की वजह केवल इतनी की उसने इन अराजक तत्वों को छेड़खानी से मना किया था| घटना की शुरुवात फैजाबाद के अयोध्या स्टेशन से हुई यह पर कुछ अराजक तत्व एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे थे जिसका ट्रेन ड्राइवर अरुण कुमार ने विरोध किया था जिसकी वजह से दो स्टेशन बाद शाम 4:40 बजे पैसेंजर ट्रेन बालामऊ-वाराणसी गोसाईगंज स्टेशन पर पहुंची वैसे ही अराजक तत्वों ने सहायक ड्राइवर को केबिन से निकाल कर उसकी पिटाई शुरू कर दी | जिससे ड्राइवर को काफी चोटे आई। स्टेशन मास्टर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस ने ड्राइवर को  कार्यवाही का भरोसा दिलाकर किसी तरह ट्रेन  को चलवाया फिर भी ट्रेन लगभग एक घंटे खड़ी रही। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है |

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *