फैजाबाद को मिला नगर निगम का तोहफा,अब होगा फैजाबाद का भी विकास
आखिर बहुत दिनों से चल रही फैजाबाद को नगर निगम बनाने की मुहीम रंग लायी और योगी की तरफ से फैजाबाद को नगर निगम का तोहफा मिल गया | अयोध्या और फैजाबाद नगर पालिका को एक कर के अब फैजाबाद नगर निगम बनेगा | फैजाबाद के नगर निगम बनने के बाद अब फैजाबाद का विकास होगा | जब Truths Today फैजाबाद के नगर पालिका चेयरमैन विजय गुप्ता जी से बात की तो उन्होंने बताया की वह इस फैसले का स्वागत करतें हैं और इससे फैजाबाद का विकास होगा | अगर इतिहास के झरोखों में जाएँ तो कभी फैजाबाद और अयोध्या एक नगर पालिका हुआ करतें थे पर 1978 के बाद से यह अलग हो गए | पर अब एक बार फिर योगी सरकार के फैसले के बाद से फिर से यह एक हो गए हैं |