बड़े मायने हैं फैजाबादी लोगों के लिए अपने पासपोर्ट आफिस के

faizabad pasport office

उत्तर प्रदेश का जिला फैजाबाद , अगर आप उत्तर प्रदेश के बाहर कही जाते हैं तो लोग फैजाबाद को नहीं जानते अगर आपको बताना हैं की फैजाबाद कहा है तो आपको अयोध्या के नाम का सहारा लेना पड़ता हैं| पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे के साथ ही फैजाबाद को एक बड़ी सौगात मिली हैं | फैजाबादी लोग को लम्बे समय से अपने यहाँ पासपोर्ट ऑफिस की दरकार थी| इसके लिए लोगों ने अपने सांसद लल्लू सिंह के सामने अपनी यह मांग रखी थी | लल्लू सिंह ने फैजाबादी लोगो की इस बात को गंभीरता से लिया और इस बारे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक पहुचाई|आपको बता दे पासपोर्ट बनवाने के लिए फैजाबादी लोगों को लखनऊ आना  पड़ता था जिसके बाद ही उनका पासपोर्ट बनता था| लखनऊ आने से समय और धन दोनों की समस्या आती थी| विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने फ़ैजाबाद में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की बात को मान लिया जिसके बाद योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद को पासपोर्ट ऑफिस की सौगात दी | फैजाबाद से सांसद लल्लू सिंह ने इसके लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को फैज़ाबाद जनपदवासियों की तरफ से धन्यवाद किया हैं |

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *