भारतीय जनता पार्टी ने जारी घोषणापत्र, बनेगा राम मंदिर





amit shah declare bjp manifesto for uttar pradesh

लखनऊ – भारतीय जनता पार्टी ने  अपना उत्तर प्रदेश जारी किया यूपी का घोषणापत्र जारी कर दिया है | अमित शाह ने कहा अगली सरकार उनकी ही बनेगी| अमित शाह ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहाँ |बीजेपी ने घोषणा पत्र को दिया ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ का नाम |भाजपा ने अपने घोषणापत्र 9 भागो में बाटा है | अमित शाह ने लघु और सीमांत किसानो को कर्ज माफ़ करने की बात है साथ ही उन्हें बिना ब्याज के कर्ज करने की बात भी कही |गन्ना किसानों को पैसे तुरंत जरूर मिलेंगे |भूमिहीन किसानो को 2 लाख का बीमा दिया जाएगा | अमित शाह ने 1.5 लाख पुलिस के पद भी भरने की भी बात कही |वर्ग 3 और वर्ग 4 की भर्तियो से इंटरव्यू  ख़त्म कर दिया जायेगा और मेरिट पर भर्ती की जाएगी |  सांप्रदायिक कारणों से कोई पलायन ना करे इसकी भी व्यस्था करेंगे| अमित शाह ने लैपटॉप देने की बात की साथ ही एक साल तक इंटरनेट भी फ्री देने की भी बात कही | उत्तर प्रदेश में 10 अन्तराष्ट्रीय विद्यालय बनाने की बात कही साथ ही कॉलेज में वाई फाई फ्री होगा | गरीबो के लिए गरीब कल्याण कार्ड दिया जायेगा जिससे कैशलेस इलाज हो सके | कई पर्यटन स्थल के लिए हेलीकाप्टर सेवका शुरू करने की बात भी कही |




उत्तर प्रदेश में 5 साल में 24 घंटे बिजली देंगे | लड़कियों को ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी |खनन माफिया और भू माफिया समेत सारे अपराधी 45 दिन के अन्दर होंगे जेल में। अगले पांच साल में प्रदेश के हर घर में शौचालय बनाने का हमारा लक्ष्य हैं| सभी गरीब घरों में निशुल्क LPG गैस पहुँचाने का काम हम करेंगेकिसानों को पशुधन मिलेगा| तीन तलाक पर महिलाओ की राय ली जाएगी |राम मंदिर बनाने की भी बात की कहाँ राम मंदिर संविधान के तहत बनायेंगी| पुरे घोषणापत्र में सबसे ज्यादा किसानों पर ध्यान दिया है |महिला सुरक्षा के लिए टास्क फ़ोर्स बनाने की भी बात कही |महिलाओं के लिए एंटी रोमियों टीम दल बनायेंगे |महिलओं के लिए टास्क फ़ोर्स बनाने की भी बात कही |अमित शाह ने परिवारवाद की नई परिभाषा भी दी कहाँ सांसद और विधायक बनने को परिवारवाद नहीं कहते है |

Report- Satyam Mishra

 

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *