बस्ती- अवैध कब्ज़ा हटवाने के लिए करनी पड़ी आत्मदाह की कोशिश तब जागा प्रशासन

BASTI MAN TRY TO SUICIDE

बस्ती- वैसे तो पूरे प्रदेश में कानून का राज है और प्रदेश की कानून व्यस्था भी सही है | प्रशासन भी एकदम सही काम कर रहा है यह दावा भले ही सरकार करती हो लेकिन इसकी हकीकत बिलकुल जुदा है | आइये आपको ले चलते है उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में यहाँ एक युवक को अवैध कब्ज़ा हटवाने के लिए आत्मदाह की कोशिश करनी पड़ी | हालाकिं अब प्रशासन ने अवैध कब्ज़ा हटवा दिया लेकिन सवाल तो वही है क्या अब उत्तर  प्रदेश में न्याय के लिए आत्महत्या करनी पड़ेगी | मामला बस्ती जिले की सदर तहसील के बेहिल गांव है | गंगाराम यादव ने पिछले 2 सालों से ग्राम समाज की जमीन पर किये गए अवैध कब्जे को लेकर जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुचाई पर कही कोई सुनवाई नहीं हुई | मजबूर होकर गंगाराम यादव ने 10 दिन पूर्व जिलाधिकारी को लिखित रुप से कहा कि  अगर अवैध कब्जे को नहीं  हटवाया गया तो वह आत्महत्या करने को  मजबूर होगा | आज गंगाराम पहुँच गया आत्महत्या करने और अपने ऊपर मिट्टी का तेल भी डाल लिया | मौके पर मौजूद पुलिस ने उसके आत्महत्या के प्रयास को नाकाम कर दिया पर सवाल तो फिर भी वही है क्या योगीराज में अब न्याय के लिए आत्महत्या करनी पड़ेगी जिसके बाद ही पीड़ित की बात सुनी जाएगी | क्योकि योगी सरकार तो आई थी सारी व्यस्था बदलने के लिए और प्रदेश में कानून का राज लाने के लिए पर 100 दिन पूरे होने के बाद सरकार के कामो के विज्ञापन तो जरूर दिखने लगे पर प्रदेश का हाल अब भी वही है | उम्मीद है सरकार कुछ ध्यान वास्तविकता पर भी देगी ना की आकड़ों में ही सब कुछ हो जायेगा |

Report- Rakesh Giri

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *