बलिया: पहले शादी का झांसा फिर बनाया शारीरिक सम्बन्ध और दे दिया धोखा

rape with girl on her relative home ballia

बलिया से युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद धोखा देकर किसी और से शादी करने का मामला सामने आया है | बलिया के थाना नगर में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोप लगाया है | युवती का आरोप है कि युवक ने पहले उसको यह भरोसा दिलाया की वह उसके साथ शादी करेगा जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया और बाद में शादी की बाद से मुकर गया | युवती का आरोप यह भी है की वह उसे धोखा देकर कही और शादी करने जा रहा था | पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है| जब हमने इस बारे में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह से बात की तो उन्होंने बताया की इस मामले में धारा 376 में  अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आज पीड़ित युवती का मेडिकल कराया जायेगा और उसका बयान दर्ज किया जायेगा |
ऐसे शुरू हुआ पूरा मामला
पीड़ित युवकी की माने तो एक साल पहले मोबाइल के द्वारा युवक से सम्पर्क आई थी | आरोपी युवक दूसरे धर्म का है |आरोपी जावेद  ने पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया और अब  शादी से इनकार कर रहा है। आरोपी युवक जावेद नगरा का निवासी है  और आज 26 जुलाई को युवक की शादी थी लेकिन उसके पहले ही जावेद  हवालात के पीछे  पहुँच गया | वैसे यह घटना उन लड़कियों के लिए भी सबक है जो शादी की पहले प्यार में पड़कर किसी से शारीरिक सम्बन्ध बना लेती है और फिर उनको उस रिश्ते में धोखा खाना पड़ता है | किसी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने से पहले यह जरूर सोचना चाहिए की अगर वह आपसे सच्चा प्यार करता है और शादी भी करेगा तो कुछ दिन रुकने में क्या बुराई है | यही थोड़ी सी सावधानी लड़कियों को इस तरह से घटनाओं से बचा सकती है |
Report- Radheyshyam Pathak

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *