जरा हटके- लोगों ने बीच सड़क पर ही लगा डाला धान

paddy planting on road

वैसे तो मानसून चल रहा है और किसानों के लिए यह धान लगाने का समय है | वैसे आपको हमको सब को पता होगा की धान खेतों में लगाये जाते है | पर उत्तर प्रदेश के बलिया में एक अजब ही नजारा देखने को मिला यहाँ लोगों ने बीच सड़क पर ही धान लगा डाला |

अब आप सोच रहे होंगे की सड़क पर धान कहा लगाया जाता है सड़क तो लोगो के चलने के लिए होती है और वह पर तो गाड़ियाँ चलती रहती है और पानी भी नहीं रहता है तो आखिर बिना पानी के धान कैसे लगाया जा सकता है |  दरअसल मामला कुछ ऐसा है कि बलिया के सोनवानी सड़क पर हमेशा पानी भर जाता है | पानी भरने की वजह से लोगो का आना जाना किसी चुनौती के समान हो जाता है | इस सड़क से कई गाँव के लोग वह स्कूल जाने वाले बच्चे जाते है | पानी भरा होने की वजह से उनको बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है | कई बार तो इसी वजह से कई घटनाएँ हो चुकी है | जिम्मेदार अधिकारिओं से इसकी शिकायत भी की जा चुकी है पर इसकी सुध लेने को कोई तैयार नहीं है नतीजतन  भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर भरे हुए पानी में ही धान लगाना शुरू कर दिया | अपने आप में यह अनोखा विरोध प्रदर्शन है | आये दिनों देश में कई जगह पानी भरने और गढ़ढ़ों की वजह से बहुत लोगो को अपनी जान गवानी पड़ी है और कई लोग घायल हुए है | शायद प्रशासन को यहाँ भी किसी घटना का इन्तजार है जिसके बाद ही उसकी कुंभकर्णी नींद टूटेगी और वह इसपर ध्यान देगा | भाजपा युवा मोर्चा ने चेतावनी भी दी है की अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वाज आन्दोलन करने को बाध्य होंगे| तो इस तरह की घटनाओं से सवाल भी उठता है कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों को यह सब नहीं दिखता है |

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *