सबको छोड़ गया बलिया का जवान ,लोगों की आंखे हुई नम

SOLDIER BODY

बलिया। अपनी आज़ादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं ,सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं  कुछ इसी अंदाज में बलिया का वीर सपूत शहीद हो गया | बलिया का रहने वाला सीआरपीएफ जवान राजेंद्र प्रसाद  झारखंड के चपरा जिले में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में लड़ते हुए शहादत को प्राप्त किये |  जब बलिया के इस वीर जवान का शव उसके घर  गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली पहुंचते ही गाँव में कोहराम सा  मच गया। अपने वीर शहीद की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोगो का जमावड़ा लग गया |  इस वीर जवान को पूरे सम्मान और गार्ड आफ आनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। बलिया का यह शहीद गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव का रहने वाला था | वीर शहीद  राजेंद्र प्रसाद सीआरपीएफ में  थे। मृतक जवान की  तीन लड़की और एक लड़का है  है।आपको बता दें की राजेंद्र ने अपनी बड़ी लड़की के लिए लड़का देख लिया था और उसकी शादी करना चाहते थे पर इससे उनकी वह ख्वाहिश पूरी हो पाती उसके पहले ही वो दुनिया को छोड़ चले |

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *