बलिया की एक ऐसी शादी जिसमे बाराती ने गंवाई जान और दर्जनों पहुँच गए अस्पताल
बलिया के सुखपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमे लोग गए तो थे शादी में पर उनको मौत नसीब हुई | हादसे की वजह बना सड़क के किनारे बना डिवाइडर | बलिया के सुखपुर कस्बा चौराहे पर मैक्सिमो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने डिवाइडर से टकरा गयी | हादसे की गम्भीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस हादसे ने बाराती की जान तो ली ही साथ ही दर्जनों को अस्पताल पंहुचा दिया | बलिया में रविवार को शिवपुर निवासी दुबरी राम के लड़के की शादी थी | दुल्हे और बाराती, बारात लेकर फेफना निवासी दद्दन राम के यहाँ पहुंची | शादी में खाना पीना होने के बाद कुछ बाराती देर रात वापस अपने घर को आने लगे | पर शायद उनको यह नहीं पता था कि यह सफ़र उनका आखिरी सफ़र साबित होगा | रात में मैक्सिमो में सवार 17 जैसे ही सुखपुरा चौराहे पर पहुंचे ही थे कि मैक्सिमो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने डिवाइडर से टकरा गयी | इस जोरदार टक्कर में एक की मौत हो गयी और दर्जनों घायल हो गए जिनको पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया गया | जिसमें शिवपुर निवासी उपेन्द्र राम की मौत हो गई और शेषनाथ , हरेन्द्र राम, राकेश, राजू, सोनू , जवाहर, नन्दजी, विवेक , छोटेलाल , मुनरीका राम आदि शामिल हैं |