बलिया में अवैध सम्बन्ध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या ,भाई ने लगाया आरोप

husband wife romance

बलिया में 20 जून को एक महिला की लाश फांसी के फंदे में झूलती हुई मिली थी| अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है| मृतक महिला के भाई ने सुसुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसकी बहन की हत्या की है| 20 जून को फंदे पर झूली 40 वर्षीय महिला के मामले में मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। यह मामला मनियर थाना क्षेत्र के ककरघट्टा खास का हैं| मृतक विद्यावती की शादी यहा के परशुराम यादव के पुत्र मुन्ना यादव से हुई थी| मृतक के भाई अर्जुन यादव ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन विद्यावती के साथ मारपीट करने के बाद उसे फंदे से लटका दिया गया और आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गयी | आरोप है कि उसकी बहन के पति का किसी और औरत के साथ अवैध सम्बन्ध थे जिसके बारे में उसकी बहन को पता चल गया था और वह उसका विरोध करती थी| विरोध करने पर उसे मारा पीटा जाता था| इस बात की जानकारी जब बहन ने अपने भाई को दी थी तब भाई ने बहन के पति को समझाया था लेकिन पति ने मानने के बजाय उसकी बहन को मारने की धमकी देता था | पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जाँच कर रही है | देखने वाली बात होगी कि क्या विद्यावती को न्याय मिल पाता है|
Report- Radheyshyam Pathak

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *