बलिया में आया सेना जवान का शव,नम आँखों से दी गयी विदाई
बलिया में सेना के जवान त्रिलोकी नाथ शर्मा का शव उनके गाँव पहुंचा | शव के पहुचते ही लोगो की आँखों से आसू की धारा बहने लगी | हर कोई जवान के लिए अपने तरीके से शोक प्रकट कर रहा था | सबसे ज्यादा बुरा हाल था जवान के घाट की महिलाओं का | महिलाओं का रो कर बुरा हाल था | हर तरफ माहौल ग़मगीन था| हर किसी को जवान के जाने का गम था | जवान त्रिलोकी नाथ 53 वर्ष के थे और 30 जून 98 को सेना से रिटायर्ड होने के बाद सितम्बर 2001 से फिल्ड अमिनेशन डिपो में कार्यरत थे। मौजूदा समय में वह 1273 डी ए सी प्लाटून में थे तथा 39 एफ ए डी भरतपुर राजस्थान में कार्यरत थे। जवान शनिवार को अपनी पासबुक अपडेट कराने गेट पर गया था वही अचानक से गिर गया| जवान को अस्पताल पहुँचाया गया पर उसकी जान ना बचायी जा सकी| जवान बैरिया क़स्बा के चम्पा सती मुहल्ले का निवासी था अरु उसके तीन भाई थे | तीन भाइयो में दूसरे नम्बर पर था। जवान के दो लड़के और तीन लड़कियां थी | शती घाट पर जवान के बड़े पुत्र संजय ने मुखाग्नि दी।
Report- Radheyshyam Pathak