खाकी हुई शर्मसार पुलिसकर्मी ने नाबालिग से की छेड़खानी पिता की मौत
बलिया। रेवती थाना क्षेत्र में 15 वर्षीया बेटी के साथ पुलिसकर्मी द्वारा छेड़खानी की सूचना जैसे ही पिता के कान तक पहुंची, सदमे में उनकी मौत हो गयी।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सिपाही की ‘खातिरदारी’ भी किया, लेकिन वह भाग गया। हालांकि पुलिस ने धर्म नाम के ‘अधर्मी सिपाही’ को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शुक्रवार की शाम शौच के लिये गयी थी। इसी बीच रेवती थाना के गोपाल नगर चौकी पर कार्यरत सिपाही धर्म (38) ने उसके साथ छेड़खानी किया।
किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सिपाही भागने लगा, लेकिन पकड़ में आते ही ग्रामीणों ने पिटायी शुरु कर दिया। इस घटना की जानकारी किशोरी के पिता श्रीभगवान को हुई तो सदमे से हृदयाघात से उनकी मौत हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि किशोरी के चाचा ने सिपाही के खिलाफ भारतीय दंड विधान की छेड़खानी व मृत्यु के लिये उत्प्रेरित करने के आरोप तथा पॉस्को एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि पुलिस ने आरोपी पुलिस धर्म को गिरफ्तार कर लिया है। उसे निलम्बित कर दिया गया है। उधर, भाजपा के क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने मामले में पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि किशोरी के साथ बलात्कार हुआ है, लेकिन पुलिस ज्यादती कर रही है। इस घटना ने पुलिस विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है| क्योकि जहाँ सरकार आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एंटी रोमियो दल बनाकर यह साफ़ कर दिया था कि लड़कियों की पूरी तरह से सुरक्षा की जाएगी और पुलिस ने भी इस पर कार्यवाही करते हुए दोषियों को छोडिये भाई बहन तक को रोमियो बनाकर थाने ले आई थी तो वैसे में खुद पुलिस के द्वारा इस तरह की घटना सवालिया निशान खड़ा करती है | तो बलिया की तेज तर्रार एसपी सुजाता सिंह भले ही कितनी ही कानून व्यस्था की बात कर ले लेकिन जब उनके ही पुलिस कर्मी ऐसा कृत्या करेंगे तो कही न कही आंच उनपर भी आएगी |
Report- Radheyshyam Pathak