यूपी की बदतर कानून व्यस्था, बलिया में दलित की हत्या

dalit murder ypgi government

बलिया। उत्तर प्रदेश में कानून व्यस्था बद से बदतर हो गयी हैं | अपराध अपने चरम पर हैं | भीमपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिम पट्टी गांव में   रेलवे के एक रिटायर्ड दलित कर्मचारी की रात में चाकू से गोद कर हत्या कर दी गयी। अब पुलिस की माने तो  कन्हैया लाल हरिजन रेलवे से रिटायर होने के बाद निजी मकान बनाकर अपनी ससुराल इब्राहिम पट्टी में रह रहा था। मृतक कन्हैया लाल मऊ जनपद में मधुबन थाना क्षेत्र के सिसवां बखरिया ग्राम सभा अंतर्गत धामू टोला का निवासी था। रात के समय वह घर के बरामदा में सो रहा था तभी उसकी चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे पप्पू दास ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। तो सवाल उठता है कि क्या योगी सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बुरी तरह फेल हो गयी हैं |

Report- Radheyshyam Pathak

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *