मोदी का असर ,बुर्ज खलीफा भी हुआ भारतमय

narendra modi burj khalifa republice day dubai

 

दुबई – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेश यात्राओ को लेकर विरोधियो द्वारा लगातार विरोध का सामना करना पड़ता रहा है | लोग उनको उड़ता हुआ प्रधानमंत्री से लेकर ना जाने क्या – क्या कहते थे | पर अब शायद इसका ही असर है की दुनिया की सबसे बड़ी ईमारत बुर्ज खलीफा भी आज भारतमय हो गया है | यह भारत के हर नागरिक के लिए गर्व की बात है |

क्या है पूरा मामला –

भारत के 68 गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने UAE  के राजा मोहम्मद बिन जावेद अल नहयान को विशेष अतिथि के रूप में भारत बुलाया है | UAE के किंग की तरफ से भारत को सहयोग के साथ साथ कई मुद्दों पर बात हुई है | UAE ने बुर्ज खलीफा को भारत को भारत के रंग में लाइट से सजा दिया | आज दुबई में रहने वाले हर भारतीय के साथ साथ भारत में रहने वाले हर व्यक्ति के लिए गर्व की बात है | अब इसको नरेन्द्र मोदी के विदेशी दौरों की कामयाबी ही कहा जा सकता है की आज दुनिया भारत को तरजीह देने लगी है |

बुर्ज खलीफा का इतिहास –

बुर्ज  खलीफा दुनिया की सबसे बड़ी ईमारत है |बुर्ज खलीफा को बनाने में आठ अरब डालर की लागत से छह साल में बनाया गया था | इसका निर्माण 2004 में शुरू हुआ था और 2010 में इसका लोकार्पण हुआ था | इस ईमारत को 16 किलोमीटर दूर से भी साफ साफ देखा जा सकता है | बुर्ज खलीफा में लगी हुई लिफ्ट दुनिया की सबसे तेज लिफ्ट है | 

बुर्ज खलीफा को देखने के लिए क्लिक करे – बुर्ज खलीफा

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *