क्या भगवान के भरोसे पार होगी भाजपा की चुनावी नैया




bjp basti inaugurate office with mantras
 बस्ती सदर से भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिये रविवार को मालवीय रोड स्थित पुराने करतार टाकीज में विधि विधान से पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने किया। तो उद्घाटन के साथ ही यह सवाल भी खड़ा हो गया की क्या अब भाजपा को भगवान पर ही भरोसा रह गया क्यूंकि हाल के दिनों की बात करे तो पूरे प्रदेश से भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है क्योंकि टिकट बटवारे के बाद भाजपा के खुद के कार्यकर्त्ता  और पार्टी के वफादार ही टिकट बटवारे पर सवाल खड़ा कर रहे है | तो क्या भाजपा अब भगवान के शरण से ही जीत का रास्ता निकलना चाहती है ? हालांकि भाजपा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी अपने नीति, कार्यक्रम और व्यापक जन समर्थन के आधार पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। इसमें बस्ती की सर्वाधिक भागीदारी हो इसके लिये कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत झोंकनी होगी। पर सवाल  तो वही है कि विरोध के बीच क्या कार्यकर्त्ता एकजुट होकर भाजपा को विजय दिला पाएंगे |




भाजपा प्रत्याशी दयाराम चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार से व्यापक जन समर्थन मिल रहा है इससे स्पष्ट है कि मतदाता बदलाव चाहते हैं। सपा, बसपा जैसे दलों से ऊबे मतदाता भाजपा में भविष्य देख रहे हैं। वे जनता की भावनाओं पर सदैव खरा उतरेंगे। हिन्दू युवा जिलाध्यक्ष अज्जू हिन्दुस्थानी ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा के साथ है। जिला प्रभारी अशोक सिंह, विधानसभा प्रभारी राजेश द्विवेदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। भाजपा इस बार जीत का रिकॉर्ड  बनायेगी। पार्टी के सभी लोगों ने यह दिखाने की कोशिश की पार्टी के सभी लोग एक साथ है और उनको जनता का समर्थन प्राप्त है पर सवाल तो वही है क्या पार्टी कार्यकर्ता चुनाव में भी ऐसे ही एक साथ रहकर भाजपा को विजय दिलाएंगे |
Report- Rakesh Giri

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *