केंद्रीय राज्यमंत्री ने रामलला का दर्शन कर माँगा आशीर्वाद

central-state-minister-statement-on up government

अयोध्या। केन्द्रीय विधि राज्य मंत्री पीपी चौधरी गुरूवार की सुबह अयोध्या पहुँचे और रामलला तथा हनुमान जी महाराज के दरबार में माथा टेका। इस दौरान  वार्ता करते हुये विधि राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने कहा कि यह ग्राउंड रियलटी है कि, सपा और कांग्रेस का गठबंधन विचारों से मेल नहीं खाता है यह बेमेल गठबंधन है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है, यह गठजोड़ यूपी को लूटने के लिए किया गया है, ताकि यूपी में भ्रष्टाचार का साम्राज्य कायम हो जाये। यदि यह दोनों सत्ता में आये तो यूपी को खुलकर लूटेंगे। कांग्रेस और सपा भ्रष्टाचार की जोड़ी है जनता इन्हें पसंद नहीं करती है। श्री चौधरी ने कहा कि सपा शासन में  प्रदेश में भय का माहौल व्याप्त है, किसान बेहाल हैं जनता अब ऊब चुकी है। जनता प्रदेश में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, भय का वातावरण नहीं चाहती है, किसान वर्ग भी दुखी है। जनता अब इस शासन से निजात चाहती है इसलिए यूपी में बहुमत से भाजपा की सरकार बनना तय है, भाजपा के नाम एक अंडर करंट प्रवाहित हो रहा है।
राममंदिर मुद्दे पर विधि राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने कहा कि भाजपा राममंदिर को राजनीति में नहीं बदलना चाहती, राममंदिर भाजपा के लिए राजनीति का विषय नहीं है,भाजपा के लिए राममंदिर का मुद्दा नया नहीं है, लगातार राममंदिर भाजपा के लिए मुद्दा रही है। राममंदिर करोड़ों हिन्दुओं की आस्था है, कानून की परिधि में, संविधान की परिधि में मंदिर का निर्माण हो ऐसा भाजपा चाहती है। यदि भाजपा की सरकार यूपी में  बनती है तो संवैधानिक तरीके से मंदिर निर्माण का मार्ग जरूरत प्रशस्त होगा।

Report- Nitin Mishra

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *