अब अपने गुरु के सपनो की अयोध्या बनायेंगे योगी ,मास्टर प्लान तैयार

yogi adityanath and ram mandir
 प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सपनो के अनुसार अयोध्या बनाएंगे .. इसके लिए वह खुद बुधवार को अयोध्या के उन स्थानों पर जाएंगे जंहा का रिश्ता उनके दिल से भी है और सपनो से भी ..योगी के गुरु महंत अवैधनाथ ने भी अयोध्या को लेकर सपना देखा था . मुख्यमंत्री बन्ने के बाद अब बारी उन सपनो को पूरा करने की भी है . लिहाजा योगी खुद उन स्थानों पर जाएंगे और क्या कुछ किया जाना है इसको देखेंगे और अपने गुरु के सपनो की अयोध्या बनाएंगे ..आपको यह भी बता दे कि मुख्यमंत्री बन्ने के बाद योगी आदित्य नाथ का यह पहला अयोध्या दौरा है , और उनके आने के पहले ही उनके सपनो की अयोध्या की अयोध्या का प्लान मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी बनाकर उन्हें दिखा चुके है बस अमल के पहले योगी एक बार अपनी आँखों से अयोध्या को निहार लेना चाहते है .  सबसे पहले बुधवार यानि 31 मई को पूर्वान्ह 8.25 बजे लखनऊ से राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा जनपद फैजाबाद के लिए निक्लंगे और 8.55 बजे पूर्वान्ह हवाई पट्टी फैजाबाद पहुंचेगे। मुख्यमंत्री योगी 9.00 बजे हवाई पट्टी फैजाबाद से कार द्वारा प्रस्थान कर 9.20 बजे हनुमानगढ़ी अयोध्या पहुंचेगें, तत्पश्चात् 9.20 से 11.00 बजे तक यानि लगभग डेढ़ घंटे से अधिक समय तक वह हनुमानगढ़ी, श्री राम जन्मभूमि, राम की पैड़ी एवं श्री सरयू दर्शन करेगें।यह वह स्थान है जो सबसे अधिक उनके दिल और सपने के करीब है ..  11.00 बजे राम की पैड़ी, अयोध्या से कार द्वारा प्रस्थान कर 11.25 बजे डा0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के हाल में पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेगें।




मुख्यमंत्री मध्यान्ह 12.00 बजे से अपरान्ह 2.30 बजे तक विश्वविद्यालय के आॅडिटोरियम में अयोध्या और  फैजाबाद मण्डल के विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा बैठक करेगें, जिसमें फैजाबाद मण्डल के मंत्रीगण, सांसदगण एवं विधायकगण के अतिरिक्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहेगें।
मुख्यमंत्री अपरान्ह 2.30 बजे कार द्वारा विश्वविद्यालय से दिगम्बर अखाड़ा के लिए प्रस्थान कर 2.50 बजे वहां पहुंचेगे । 2.50 बजे से 3.30 बजे तक यानि लगभग 40 मिनट योगी उस स्थान पर बिताएंगे जंहा उनके गुरु अयोध्या आने पर ठहरा करते थे । दिगंबर अखाड़ा राम मंदिर आन्दोलन का केंद्र रहा है और राम चन्द्र परमहंस यंही से राम मंदिर आनोलन को धार देते थे . जब उनका देहावसान हुआ था तब भी योगी आदित्य नाथ के गुरु महंत अवैधनाथ मौजूद थे ..  3.30 बजे दिगम्बर अखाड़ा अयोध्या से प्रस्थान कर 3.35 बजे से 4.35 बजे तक दीन बन्धु नेत्र चिकित्सालय का निरीक्षण करंगे और राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महन्त नृत्य गोपालदास के  जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होगें।

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *