योगी के अयोध्या में दिवाली मनाने से बने कई इतिहास, जानिए उनके बारे में

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या जो इतने सालों से उपेक्षा का शिकार हो रही थी आखिरकार उसे इतने सालों बाद फिर से खुद पर गर्व करने का मौका मिला। जब से यूपी में भाजपा की सरकार आयी है तब से अयोध्या के दिन बहुरने लगे है। सरकार बने हुए 6 महीने ही हुए है लेकिन योगी आदित्यनाथ कई बार आयोध्या का दौरा कर चुके है। इस बार दिवाली योगी ने अयोध्या में ही मनायी जिसके साथ ही यहाँ पर कई  इतिहास बन गए। पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने अयोध्या में दिवाली मनायी है। इसके साथ पहली बार एक लाख सतासी हजार दो सौ तेरह दिए जलाएं गए है इसके पहले बाबा गुरमीत राम रहीम ने डेढ़ लाख के आसपास दिए जलाएं थे।

yogi ayodhya diwali celebration

अयोध्या में इस बार लेजर लाइट के द्वारा रामलीला को दिखाया गया। जो अपने आप में अद्भुत नजारा था। दीपों की रोशनी से सराबोर अयोध्या पहली पहली बार इतनी सजी हुई थी । अयोध्या जिसने देश और दुनिया को दीपावली दी आज वह खुद सबसे ज्यादा दियों से रोशन थी। भगवान राम अपने पुष्पक विमान से यानि चॉपर से उतरे जो खुद भी एकअलग नजारा था| इसके साथ ही योगी ने अयोध्या को पर्यटन स्थान के रूप में विकसित करने का भी वादा किया। अब अयोध्या को 24 घंटे बिजली दी जायेगी इसका भी भरोसा दिलाया।

ram sita and laxman in chopar

अयोध्या के लिए 133 करोड़ की राशि मंजूर हुई है जो अयोध्या के विकास में चार चाँद लगा देगी। योगी भले ही राम मंदिर न बनवा पा रहे हो लेकिन भगवान राम की 100 मीटर की प्रतिमा सरयू नदी के किनारे बनवाने का एलान कर दिया है। बस देर है एनजीटी की अनुमति मिलने की। योगी के इस अयोध्या प्रेम को आने वाले गुजरात और लोकसभा के चुनावों से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। जिसके चलते बीजेपी फिर से राम की शरण में आ गयी है। अयोध्या के कई साधू संत तो अब यह भी दावा कर रहे है कि इसी साल दिसंबर में राम मंदिर पर फैसला आ जायेगा और निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। वैसे अयोध्या को अभी तक केवल वादे ही मिले है राम मंदिर के नाम पर लेकिन कोई भी भगवान श्री राम को तिरपाल से नहीं निकाल पाया है| तो इंतजार करिये सुप्रीम कोर्ट के फैसले का और उसके बाद भाजपा के रुख का।

Report- Gaurav Vikram Singh

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *