बस्ती में चोटी कटवा की दस्तक ,पुलिस की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
बस्ती । पश्चिमी भारत से शुरू हुई चोटी काटने की घटना अब धीरे धीरे करके बाकी जगह भी फैलती जा रह है | लोगों में चोटी कटवा का आतंक हाबी हो गया है | इसी वजह से अन्धविश्ववाशों का शिकार हो रहे है | महिलाओं के लिए चोटीकटवा का आतंक किसी काल से कम नहीं है | इसने महिलाओं की नींद हराम कर रखी है। धीरे -धीरे चोटी कटने की घटनाओं का दायरा बढ़ता हुआ राज्यस्थान हरियाणा होते हुए अब उत्तर प्रदेश में भी फ़ैल गया है |
बलिया , आगरा मथुरा, अलीगढ़ हाथरस, बदायूं बरेली शाहजहांपुर के बाद अब पूर्वाचंल के जिले बस्ती में आ पहुँचा है। बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी महिला धनपति देवी का रात को अचानक बाल काटने की खबर पूरे गाँव में आग की तरह फ़ैल गयी | पीड़ित लड़की के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना के बाद से आस पास की लड़कियां और औरते भयभीत है | पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। महिला के परिवार वालो ने बताया कि रात को जोर से चिल्लाने की आवाज आई, आवाज सुनकर जब वह पहुंचे तो महिला बेहोश हो चुकी थी। जब महिला होश में आई तो उसने बताया कि किसी ने उसके बाल काट दिए | इस मामले एएसपी ने कहा कि इस तरह की कोई बात नहीं है लोगों में गलत अफवाह फैल रही है। लोग अफवाह की वजह से डर कर परेशान हो रहे हैं। पुलिस भले ही इसे अफवाह बता रही हो पर इस तरह की घटनाओं के बाद से इलाके के लोग दहशत में है | तो वही बात करे उत्तर प्रदेश की तो पूरे उत्तर प्रदेश में इस तरह की घटनाएँ लगातार सामने आ रही है तो यह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गयी है की वह जल्द ही इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाए |
Report- Rakesh Giri