क्या सचमुच समाप्त हो गया समाजवादी दंगल!
कल से चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामे का आखिरकार आज अंत हो गया । मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रामगोपाल का निष्कासन रद्द हो गया है और टिकट का बटवारा फिर से होगा । शिवपाल यादव ने कहा कि उन्हें नेताजी का आदेश मिला है कि उनका निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाय । इस तरह 24 घंटे में ही निष्कासन का दंगल ख़त्म हो गया है । अब सभी मिलकर चुनाव मैदान में जाएंगे और 2017 का चुनाव लड़ेंगे । यानि एक और दंगल समाप्त हो गया है ।लेकिन सबकुछ समाप्त हो गया यह कहा नहीं जा सकता तो सवाल उठता है कि परिवार का सारा विवाद खत्म हो गया है अगर हाँ तो यह ड्रामा किसलिए हुआ? आखिरकार इस ड्रामे का मतलब क्या था जब सब फैसले वापस ही लेने थे । जानकारो का कहना है की यह सब केवल अखिलेश यादव की छवि को मजबूत बनाना है जिससे अखिलेश चुनाव मे और मजबूत तरीके से जा पाये और यूपी विधानसभा 2017 पर जीत दर्ज की जा सके ।






















