आजादी के महानायक मंगल पांडेय के गाँव में पहुंचा चोटी कटवा लोगो में दहशत

बलिया।  पश्चिमी भारत से  शुरू हुई चोटी काटने की घटना अब धीरे धीरे करके बाकी जगह भी फैलती जा रह है | अब उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के बलिया जनपद में भी पहुंच गयी है मामला सामने आया है आजादी के महानायक मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवां तथा उससे सटे गांव उदयपुरा से। बलिया के दुबहड़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत रविवार की देर रात नगवां एवं उदयपुरा में अलग-अलग दो युवतियों की  चोटी कट गयी| जिसके बाद से लोगो में दहशत व्याप्त हो गयी है |
ballia chhoti katwa gang चोटी कटवा गैंग चोटी कटवा खबर


नगवां गांव स्थित स्व. मुन्ना तुरहा की पुत्री सरिता खाना खाकर परिवार के अन्य लड़कियों के साथ सो गई। सुबह 5 बजे जब जगी तो देखा कि उसके चोटी कटी हुई थी | चोटी कटने की घटना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। पीड़ित लड़की के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना के बाद से आस पास की लड़कियां और औरते भयभीत है | दूसरा मामला  उदयपुरा गांव में शालू वर्मा   रात खाना खाकर छत पर सोने चली गई। सुबह जब सोकर उठी तो देखा कि उसके चोटी कटी हुई थी जैसे ही बात फैली ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई।  दुबहड़ थानाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने मौका मुआयना करने के बाद बताया कि प्रथम दृष्टया चोटी कटने की घटना महज अफवाह बताया | साथ ही उन्होंने कहा कि  चोटी कटने की घटना अफवाह या साजिश इसकी जांच की जा रही है। साथ ही लोगों को हिदायत भी दी कि  बिना किसी पुख्ता प्रमाण के इस प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।  अगर कोई व्यक्ति इस तरह की अफवाह फैलता है तो उसके  विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस भले ही इसे अफवाह बता रही हो पर इस तरह की घटनाओं के बाद से इलाके के लोग दहशत में है | तो वही बात करे उत्तर प्रदेश की तो पूरे उत्तर प्रदेश में इस तरह की घटनाएँ लगातार सामने आ रही है तो यह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गयी है की वह जल्द ही इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाए |
Report- Radheyshyam Pathak

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *