यूपी में भाजपा सरकार बनते ही बूचड़खानों पर लटकेगा ताला: अमित शाह





amit shat attack on akhilesh yadav and mayawati ballia

बलिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर खूब तंज कसा। कहा कि सपा सरकार ने विकास खूब किये है, लेकिन हत्या व बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों का। बुआ और भतीजे की सरकारों ने प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया है। उनसे छुटकारा पाने के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना आवश्यक है। सिकन्दरपुर के किशोर चेतन मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की आंधी चल रही है। प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनना तय है।भाजपा सरकार बनने पर प्रदेश का विकास तेजी से होगा। गुंडे, अपराधी और भ्रष्टाचारी जेल में होंगे। कहा कि जिस दिन भाजपा सरकार शपथ लेगी, उसी रात 12:00 बजे प्रदेश के सभी बूचड़खाने बंद हो जाएंगे। कहा कि हम गाय व भैंस के खून की नहीं, बल्कि दूध दही की नदी बहाएंगे। सपा-बसपा व कांग्रेस को कसाब की संज्ञा देते हुए कहा कि उनसे छुटकारा बगैर प्रदेश का कल्याण नहीं हो सकता। कहा कि दो राजकुमार एक हुए हैं। उनमें एक से मां और दूसरे से पिता परेशान है। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठजोड़ को भ्रष्टाचारियों का गठजोड़ बताया।



यूपी को बुआ भतीजे की सरकार से मुक्ति दिलाना है
किशोर चेतन के मैदान में भाजपा के प्रत्याशी संजय यादव के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को बुआ और भतीजे की सरकारों से मुक्ति दिलाना है. उनसे छुटकारा पाने के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना बहुत आवश्यक है. एक तरफ अखिलेश यादव जी कहते हैं कि काम बोलता है, जबकि उनके काम नहीं कारनामे बोलते हैं| शाह बोले, चारों तरफ हत्या, बलात्कार, लूट, जघन्य अपराध बढ़ते जा रहे हैं| सरकार बनते ही  सभी माफिया सभी गुंडे जेल की सलाखों के पीछे होंगे| मोदी जी ने दो करोड़ गरीबों को गैस चूल्हा दिया है, जिसमें से बलिया के एक लाख लोग शामिल है| उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो 70 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी तथा छात्रों को लैपटॉप सहित वन जीबी इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जाएगी. प्रदेश के विकास के लिए संजय यादव को जिताने की अपील की|  |
Report- Radheyshyam Pathak

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *