अब शुरू होगा राममंदिर निर्माण !





ram mandir model

अयोध्या । उत्तर प्रदेश की कमान सांसद योगी आदित्यनाथ को सौंपे जाने से अयोध्या का संत समाज हर्षित है संतों ने उम्मीद जतायी कि अब प्रदेश में सुशासन होगा। श्रीराम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने योगी आदित्यनाथ के मुख्य मंत्री घोषित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण राज्य के विकास के साथ ही प्रदेश की जनता की भलाई तथा अयोध्या मे बहुप्रतीक्षित मंदिर निर्माण में खड़ी बाधाओ को दूर करने मे प्रदेश सरकार के मुखिया अवश्य सफल होंगें। प्रतिक्रिया देते हुए न्यास अध्यक्ष ने कहा जो राम के साथ है उसकी विजय भी सुनिश्चित है। योगी जी के मार्गदर्शन मे  उत्तर प्रदेश मे बनने वाली सरकार विकास के साथ ही रामराज्य की परिकल्पना को अवश्य साकार करेगी।




श्रीराम जन्मभूमि न्यास के सदस्य डॉ रामविलास दास वेदांती ने कहा हिन्दु स्वाभिमान की रक्षा के लिए योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया है जो स्वागत योग्य कदम है। योगी जी को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर भगवान रामलला भी प्रसन्न होंगें, अब वह दिन दूर नहीं जब अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण होगा। अधिकारी श्रीरामबल्लभाकुंज राजकुमार दास जी महाराज ने कहा कि मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करने मे यह सरकार सफलता प्राप्त करेगी साथ भाजपा के घोषणा पत्र को लागू कर सम्पूर्ण राज्य को विकसित करने का यह सरकार कीर्तिमान बनायेगी। ज्योतिषाचार्य शनिधामपीठाधीश्वर स्वामी श्रीहरिदयाल मिश्र ने योगी जी को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि अब उत्तरप्रदेश में सुशासन स्थापित होगा। यह भी उम्मीद जतायी कि मंदिर निर्माण के मार्ग का व्यवधान भी समाप्त होगा। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि 2018 से मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। महंत हनुमानदास जी महाराज ने कहा कि आदित्यनाथ जी जुझारू व्यक्तित्व के धनी हैं। सम्पूर्ण संतसमाज तथा राष्ट्रप्रेमी जनता उनके मनोनयन से प्रसन्न है। अयोध्या ही नही सम्पूर्ण राज्य को वह उच्च शिखर पर पहुंचायेगें ऐसी पूर्ण उम्मीद है।
Report- Nitin Mishra    

 

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *