क्या गठबंधन वाली पार्टी बन गई है कांग्रेस!
उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव द्वारा साईकिल पर कब्जे के बाद से ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की खबरे आना शुरू हो गई थी | आज कांग्रेस के गुलाम नवी आजाद ने कहा की उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर रही है और इसका फैसला आने वाले 24 से 48 घंटे में हो जायेगा |
वही RLD का भी समाजवादी पार्टी से गठबंधन की बात कही जा रही है लेकिन अभी इस पर कोई अधिकारिक बयां अनहि आया है | हालही में बिहार में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए हुए गठबंधन के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी गठबंधन करने की तैयारी हो रही है | गठबंधन होने की स्थिति में समाजवादी पार्टी को 285 सीटे , कांग्रेस को 100 तथा RLD को 15-20 सीटे मिल सकती है | गुलाम नवी आजाद के इस बयान के बाद कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद की दावेदार शीला दीक्षित ने कहा है की अगर गठबंधन होता है तो वो अपना नाम वापस ले लेंगी | जहाँ कांगेस के लिए यह गठबंधन बहुत ही जरुरी है क्यूंकि उत्तर प्रदेश में कांगेस की हालत कुछ ज्यादा अच्छी नहीं है वही RLD भी गठबंधन के सहारे अपना वजूद बचाए रखना चाहती है | पर अगर कांग्रेस समाजवादी पार्टी से गठबंधन करती है तो ये भी सवाल उठेंगे की अब तक जहाँ कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार में 27 साल यूपी बेहाल का नारा दी रही थी अब उसी समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने जा रही है तो क्या अब उत्तर प्रदेश के हालात बेहाल नहीं है ! क्या समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बाद उत्तर प्रदेश में सब ठीक हो गया है जो कांग्रेस गठबंधन कर रही है| अगर सूत्रों के माने तो मुस्लिम वोटो के बटवारे को रोकने के लिए और बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए यह गठबंधन किया जा रहा है क्यूंकि हालही में हुए पोल में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है|