रायबरेली में मारे गए पांचो ब्राम्हण थे शातिर अपराधी- स्वामी प्रसाद मौर्य

raebareli bramhan muder

अभी चंद दिनों पहले हुए ब्राम्हणों के नरसंहार पर भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादित बयान देकर फिर से चर्चा में आ गए है| वैसे अगर स्वामी प्रसाद मौर्य का इतिहास देखा जाये तो उनका विवादों से चोली दामन का साथ रहा है चाहे वह किसी भी पार्टी में रहे| कुशीनगर में मौर्य ने कहा कि रायबरेली के ऊंचाहार में हुई घटना में जो लोग मारे गए पांचो लोग शातिर अपराधी है और वह प्रधान की हत्या करने गए थे | इस घटना का केवल कुछ जातिवादी सोच वाले लोग विरोध करे हैं। जहाँ प्रदेश के साधू – संतो से लेकर हर कोई इस घटना की निंदा कर रहा है| जिस तरह से पांच लोगो की निर्मम हत्या की गयी थी और हत्या के पहले उनके हाथ और पैर कट डाले गए थे और फिर तेल डालकर आग लगा दी गयी थी | ऐसी संवेदनशील घटना पर सरकार के मंत्री का ऐसा बयान आना सच में दुर्भाग्यपूर्ण है| हालाँकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रियो और विधायकों को ऐसे विवादित बयान न देने की नसीहत दी हुई है पर लगता है उनके मंत्री और विधायक खुद उनके काबू से बाहर हो गए है |

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *