वाह रे बलिया की दबंगई , सरेआम किया लड़की का अपहरण





ballia girl kidnaped

बलिया। प्रदेश में भले से योगी की सरकार आ गयी हो  जो  गुंडाराज से मुक्ति दिलाने की बात किया करती थी पर ऐसा होता तो नहीं दिख रहा हैं | मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के  चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत चितबड़ागांव के सतकुईयां मोहल्ले  का है | यहाँ रहने वाली  पूजा वर्मा  आ तो अपने घर रही थी पर शायद उसे नहीं पता था कि वह घर नहीं पहुँच पायेगी | दिनदहाड़े उसका अपहरण कर लिया गया जैसे यूपी में पुलिस का नहीं दबंगों का राज हो |  घटना पूरे शहर में जंगल के आग की तरह फ़ैल गयी | सतकुईया मोहल्ले निवासी संजय वर्मा की पुत्री पूजा रविवार को अपने डेरे से छोटी बहन रोशनी के साथ घर आ रही थीं।




रास्ते में पुरुषोत्तम गेट के पास बोलेरो सवार चार लोगों ने पूजा से किसी का पता पूछा। पूजा भी उनको पता बताने लगी लेकिन  तभी उन लोगों ने  पूजा को  बोलेरो में जबरिया बैठा लिया। इन दबंगों को ना कानून का डर था और ना ही किसी और का | अपनी बहन के साथ हुई यह वारदात को देखकर  छोटी बहन  ने घर जाकर यह घटना बताई | घर वालों ने यूपी 100 को सूचना दी |  सूचना मिलने पर यूपी-100 के जवान मौके पर पहुंच गयी  | पर  काफी प्रयास के बाद भी पूजा का कोई पता नहीं चल सका। इस घटना के बाद  परिवार के लोग काफी परेशान हो गए |  वे समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर उनकी मासूम सी बच्ची ने किसी का क्या बिगाड़ा था | उनके समझ में ही नहीं आ रहा था की वह  क्या करें। इस घटना के बाद से पुलिस के ऊपर भी लड़की को शकुशल घर लाने का दवाब बढ़ गया हैं | पुलिस ने अपना पूरा जोर लगा दिया हैं | अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस लड़की को कब बरामद कर पाती हैं |

Report- Radheyshyam Pathak

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *