भगवान ने बचाई लोगों जिन्दगी




god save many peoples life from accident ballia

बलिया। कहते है जिसको भगवान बचाता है उसको कोई मार नहीं सकता | कुछ ऐसा ही नज़ारा यहाँ देखने को मिले | उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार रेगुलेटर पुलिया पर बुधवार की सुबह देवरिया से बरात से लौट रही बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर रेगुलेटर के समीप ब्रेकर से उछलने के बाद लहराते हुए पुलिया के रेलिंग को तोड़ते हुए पुल से लटक गई। संयोग ही था कि रेलिंग के राड में फंसकर बोलेरो लटक गई और करीब 50 फीट सीधे गहरे खाई में जाने से बच गई। बोलेरो पर छह लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। सभी को बारात के अन्य वाहन से तत्काल परिजन लेकर चले गए। घटना के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया।




उभांव थाना के छोटका बहोरवा गांव से बोलेरो देवरिया जनपद बरात लेकर गई थी। वहां से बुधवार की सुबह छह बजे के आसपास चालक बरातियों को लेकर आ रहा था। तेज गति की बोलेरो अचानक ठोकर लगते ही रेगुलेटर की पुलिया पर बने रेलिंग  से जा टकराई। हादसे के बाद चालक भाग निकला। इससे दोनों तरफ बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम हो गया। बोलेरे पर फंसे सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। साथ इसके पीछे बरात से आ रही वाहन से ये सभी चले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहन को किसी तरह से रेलिंग  से निकाला। यह घटना को देख हर कोई अवाक हो गया।
Report- Radheyshyam Pathak  

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *