आखिर क्या है बलिया में खून से सनी महिला की मौत का रहस्य !




ballia women death

 

 बलिया- वो गई तो थी घर से टहलने के लिए पर मिली उसकी खून से सनी लाश | आखिर किसने किया उसका क़त्ल ? कौन है उसका कातिल ? किसने की इतनी बेरहमी से हत्या ?  जी  हम बात कर रहे है बलिया के भरौली के पास बने  वीर कुंवर सिंह सेतु  की  जहाँ पर महिला की निर्मम हत्या कर दी है | मामला ऐसा है की पुल पर युवक मार्निंग वाक  करने निकले तो कुछ महिलाएं एक महिला को पकड़ कर ले जा रही थी| युवकों ने उनसे वजह जानना चाहा तो जवाब मिला कि वह मिर्गी की मरीज है| थोड़ी देर बाद जब युवक लौटे तो सेतु पर खून बिखरा दिखा| इससे किसी अनहोनी की आशंका हुई| इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी|  सूचना मिलते ही नरही थाना प्रभारी परमानन्द द्विवेदी हमराहियों से मौके पर पहुंचे| पुलिस की पड़ताल के दौरान पुल के नीचे एक महिला की लाश नजर आई|




घटना स्थल यूपी बिहार बॉर्डर है|  इसलिए नरही थाना प्रभारी ने तत्काल इसकी सूचना बिहार पुलिस प्रशासन को दिया| बड़ी मशक्कत के बाद महिला  की शिनाख्त शैराबनो पत्नी सदीक निवासी सारिमपुर जिला बक्सर बिहार के तौर पर हुई | शैराबानो के परिजनों के मुताबिक वह रोज की भांति टहलने के उद्देश्य से वीर कुंवर सिंह सेतु पर आई थी|इस वारदात की सूचना से इलाके में हड़कम्प मच गया है| यूपी और बिहार पुलिस भी पसोपेश में है| फिलवक्त शिनाख्त के बाद बिहार पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया| पोस्टमार्टम के  बाद जानकारी हो पायेगी की महिला की मौत कैसे हुई | पर यह घटना कई सवाल पैदा करती है | आखिर वे महिलाएं कौन थी जो मृतक महिला को पकड़कर ले जा रही थी ? क्या उन्ही महिलाओं ने महिला को मौत के घाट उतारा? अगर उन्ही महिलाओं ने महिला का क़त्ल किया तो क़त्ल करने का क्या कारण था ? फ़िलहाल इन सवालों के जवाब पुलिस जाँच के बाद ही मिल पाएगा |
Report- Radheyshyam Pathak

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *