रिश्तों ने ही किया रिश्तों का खून
कहते है माता औत पिता का रिश्ता ही सबसे बड़ा होता है | पर तब क्या हो जब माँ बाप ही अपने बच्चों के दुश्मन बन जाए | जी हाँ हम बात कर रहे ऐसे ही कलयुगी माँ और बाप की जिसने रिश्तों का ही खून करने का फैसला कर लिया | मामला उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली के भिखारीपुर गाँव का है जहाँ आज एक नाबालिक कक्षा 9 की छात्रा अपने घर से निकलकर विद्यालय जा रही थी और विद्यालय के गेट पर पहुचते ही उसके पिता और सौतेली माँ ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया और छात्रा बुरी तरह से घायल हो गयी |
अध्यापको के बीच बचाव के बाद लड़की की जान तो बच गयी लेकिन वह जख्मी हो गयी विद्यालय के अध्यापक ने तुरंत 100 नम्बर पर फोन करके सूचना दी पर घंटो तक पुलिस नही पहुची| पीड़ित छात्रा और अध्यापक की माने तो लगभग एक घंटे बाद पुलिस पहुची और पुलिस अधीक्षक की माने तो यूपी 100 समय से पहुँच गयी थी | पर इसकी जाँच कराने की बात कह रहे है | पर घंटो खून से लतपत मासूम छात्रा तड़पती रही | पर यूपी 100 का देर से पहुचना तो आम बात है पर यहाँ रिश्तो ने ही रिश्ते का खून करने की कोशिश की | जहाँ हम बचपन से भगवान श्री कृष्ण की सौतेली माँ यशोदा की कहानियाँ सुनते आये है जहाँ यशोदा भगवान श्री कृष्ण की सौतेली माँ होकर भी कृष्ण को अपने बेटे से बढ़कर प्यार दिया था | पर आज के कलयुगी युग में ऐसा प्यार कहाँ देखने को मिलता है यहाँ तो अपने ही अपनों के खून के प्यासे हो गए है | रिश्तो की सारी मर्यादाएं तार – तार हो गयी है | ऐसे लोगों की वजह से ही आजकल लोगों का रिश्तों पर से विश्वास उठ गया है | लोगों ने हर रिश्ते को कलंकित कर दिया है |
Report- Syed Shabi Abbas





















