प्रदेश में योगीराज फिर भी जारी है गुंडाराज





ram achal rajbhar son

अम्बेडकरनगर – उत्तर प्रदेश में भले ही भाजपा की सरकार आ गयी हो और योगीराज लग गया हो पर प्रदेश में अभी भी गुंडागर्दी चालू है  | उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और अकबरपुर के वर्तमान बसपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे संजय राजभर की सरेआम गुंडागर्दी सामने आई है | संजय राजभर ने अपने साथियो के साथ गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में एक ड्राइवर को जमकर पीटा है | इतना ही नहीं उन्होंने ड्राइवर को अपने पिता राम अचल राजभर का नाम लेकर यह धमकी भी दी  कि  जानते नहीं हो  मैं विधायक का बेटा हूँ  जान से मरवा दूँगा | पीड़ित ने कोतवाली अकबरपुर में इस घटना की तहरीर दी  |




जिसपर पुलिस ने संजय राजभर और उनके साथियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है| संजय राजभर का अक्सर विवादों में नाम आता रहा है  | लेकिन ऊँची राजनैतिक पहुच के चलते उनके खिलाफ पुलिस कार्यवाई से बचती थी| अब बड़ा सवाल है क्या पुलिस इनपर कार्यवाही करेगी या पहले की तरह ही मामले को रफा दफा कर देगी | क्योंकि अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है जिसका नारा ही है ना गुंडाराज न भ्रष्टाचार | अब देखने वाली बात है कि क्या पुलिस भाजपा के इस दावे पर खरी उतरेगी |

Report- Syed Shabi Abbas

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *