योगी की हिन्दू युवा वाहिनी भी जुट गयी सफाईगिरी अभियान में





hindu yuva wahini basti

बस्ती। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के स्वच्छता अभियान का असर अब उनकी  हिन्दू युवा वाहिनी पर भी पड़ गया हैं और वो भी शुरू हो गयी हैं सफाईगिरी अभियान में | बस्ती हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अज्जू हिन्दुस्थानी अपने  सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जुट गए सफाईगिरी अभियान में | बस्ती के जिला अस्पताल में  शुरू कर दिया सफाई का अभियान | हिन्दू युवा वाहिनी के इस कदम को देखकर अस्पताल के चिकित्सक और अन्य स्टाफ ने भी अभियान में  जुट गए | अस्पताल की साफ सफाई तथा सुविधाओं से संतुष्ट न होने पर उन्होने अस्पताल प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुये समय से पहले व्यवस्था सुधारने को कहा।




उन्होने कहा प्रदेश सरकार का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में संसाधनों की कमी आड़े नही आयेगी। सरकार से सभी जरूरी संसाधन दिलाये जायेंगे लेकिन सेवाओं में कमी पायी गयी तो इसका जिम्मेदार अस्पताल प्रशासन होगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी विजय आर्या, संरक्षक मण्डल के अमित चतुर्वेदी, महामंत्री विनय सिंह, रामदिनेश चौधरी, प्रकाश चौधरी, जय प्रकाश सिंह, जिला मंत्री रमेश चन्द्र, पप्पू जायसवाल, रामसूरत दुबे, जितेन्द्र यादव, महेन्द्र तिवारी, अमित सिंह, शिवदर्शन, अजय मिश्रा, जगदम्बा सिंह, विजयभान सिंह, घनश्साम मिश्रा, विनोद पाठक, रामसूरत गौड़, मोहन सिंह, चन्द्रभूषण प्रजापति, धर्मेन्द्र, किशन, सुरेन्द्र गिरि, राघवेन्द्र मिश्र, राजकुमार सोनी, अनुज सिंह, अरूण कुमार, साहेब पाठक, बृजमोहन आदि उपस्थित थे

Report- Rakesh Giri

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *