आज हो सकती है प्रजापति की गिरफ़्तारी,अबतक 3 आरोपी गिरफ्तार





gaytri jail

उत्तर प्रदेश के फरार मंत्री गायत्री प्रजापति की लोकेशन पुलिस ने ट्रेस कर ली है और सूत्रों की माने तो आज उनकी गिरफ़्तारी हो सकती है | आपको बता दे की पुलिस ने गायत्री प्रजापति  मामले में आज STF ने दो लोगों  को और पकड़ा है । आशीष शुक्ला, अशोक तिवारी को नॉएडा से पकड़ा गया है । दोनो आरोपियों को लखनऊ लाया जाएगा। अभी भी 4आरोपी फरार है| आपको बार दे कल लखनऊ, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के साथ सामूहिक बलात्कार मे 7 आरोपी में से एक को कल पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया था। उसका नाम चन्द्र्पाल सिंह है। यह आरोपी गायत्री प्रसाद की सुरक्षा मे लगा हुआ था और पुलिस में हेड कांस्टेबल है| कल  पुलिस मुख्यालय में जब सरकारी पिस्टल जमा करने आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया इसे पुलिस बड़ी सरगर्मी से ढुढ़ रही थी। चंद्रपाल ने  बताया कि वह निर्दोष है और उसे फसाया ज रहा है वो  57 वर्ष का और उसके घर में भी बाल बच्चे हैं। उसने ये भी बताया कि 27 फरवरी के बाद उसकी मुलाकात गयत्री से नही हुई और  उसको  के बारे में इसको कोई भी जानकारी नहीं है।



गायत्री की लोकेशन दिल्ली में
गायत्री प्रजापति शनिवार की रात दिल्ली में थे। यह बात एसटीएफ और पुलिस को सर्विलांस से पता चली। इसकी पुष्टि होते ही एक टीम दिल्ली भेज दी गई है। पता चला है कि गायत्री सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका पर सुनवाई के दौरान वकीलों के सम्पर्क में रहेंगे। इसलिए वह शनिवार रात को दिल्ली पहुंचे थे। हालांकि पुलिस को यह पता नहीं चला है कि वह दिल्ली में किसकी शरण में है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए गायत्री ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई छह मार्च को होनी है। डीआईजी प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि गायत्री का कुछ पता नहीं चला है। पर, कोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई छह मार्च को है। दो दिन पहले गायत्री प्रजापति का पता लगाने में जुटी एसटीएफ ने ही शनिवार को एक आरोपी की लोकेशन पता की थी। पर, वहां पहुंचने से पहले ही यह आरोपी दूसरे शहर निकल गया। अब उसने मोबाइल नम्बर भी बदल लिया है। यह आरोपी गायत्री प्रजापति का बेहद करीबी है। इसके हाथ लगते ही गायत्री के सभी ठिकानों का पूरा ब्योरा मिल जाएगा। यही वजह है कि एसटीएफ ने सबसे अधिक मशक्कत इसी को ढूंढ़ने में कर रही है।
Report- Satyam Mishra

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *