लखनऊ में मिला ISIS का आतंकी ,कानपुर से एक आतंकी गिरफ्तार





Terrorits

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ISIS के 1 आतंकी को पुलिस ने ठाकुरगंज के एक मकान में घेर कर रखा है | इसके साथ ही पुलिस ने एक आतंकी को कानपुर से गिरफ्तार किया है | सूत्रों की माने तो भोपाल ट्रेन ब्लास्ट में इनका हाथ हो सकता है | आतंकी ठाकुरगंज के  हाजी कॉलोनी के एक घर में छुपा हुआ है | लखनऊ ATS की टीम ने पुरे मकान को घेर कर रखा है |




हाजी कॉलोनी लखनऊ का रिहायशी इलाका है | आतंकी का नाम सैफुल है | सूत्रों के मुताबित  उत्तर प्रदेश पुलिस को मप्र पुलिस से जानकारी मिली थी | आतंकी की तरफ से पुलिस पर फायरिंग की गयी जिसके जवाब में ATS ने भी जवाबी कार्यवाही की है | पुलिस आतंकी को जिन्दा पकड़ने की कोशिश में है जिसकी वजह से पुलिस मकान को नहीं उड़ा रही है | पुलिस की टीम और ATS वहां पर मौजूद है |

 

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *