बीजेपी सरकार आते ही गिरफ्तार हुआ गायत्री प्रजापति





gaytri jail

लखनऊ – उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे और मुलायम सिंह के करीबी  दुष्कर्म के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को पुलिस ने लखनऊ  से  गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस  जिसको अभी तक ढूढने से भी गायत्री प्रजापति नहीं मिल रहे थे आज वो लखनऊ में ही मिल गया | पुलिस ने लखनऊ के पारा क्षेत्र में  नहरिया के पास से गिरफ्तार किया है | सरकार का इतना असर था कि महिलाओं की सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस मुकदमा दर्ज करने को भी तैयार नहीं थी लेकिन  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। प्रजापति मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे थे | लखनऊ एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही  में गायत्री प्रजापति गिरफ्तार किया है |  सूत्रों के अनुसार गायत्री प्रजापति से आलमबाग सीओ आफिस में बयान दर्ज किया जा रहा है। डीजीपी जावीद अहमद ने खुद इसकी जानकारी दी है। इसके पहले सीओ हजरतगंज व आलमबाग की टीम ने फरार साथियों पिंटू सिंह उर्फ अमरेन्द्र सिंह, रूपेश और विकास वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस अब तक गायत्री प्रजापति के गनर रहे चन्द्रपाल, लेखपाल अशोक तिवारी, आशीष शुक्ला को गिरफ्तार कर चुकी है।




यह है गायत्री पर आरोप

गायत्री  प्रजापति पर  धारा 511 और  376 डी के साथ साथ  पॉक्सो एक्ट 3/4 में मामला दर्ज  है | गायत्री  प्रजापति के साथ ही पांच  और लोगों  के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है | शिवपाल यादव के बाद अखिलेश के करीबी हो गए गायत्री प्रजापति पर एक महिला और उसकी बेटी का यौन शोषण करने का आरोप है . बताया यह भी जाता  है कि गायत्री ने महिला और उसकी बेटी की अश्लील फोटो ग्राफ भी तैयार कराये थे जिनके जरिये वह लगातार उनका शारीरिक शोषण करता रहा |

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *