गायत्री प्रजापति को फिर लगा कोर्ट से यह तगड़ा झटका





fir case on gayatri prajapati in rape case

लखनऊ – पुलिस से छुप रहे गायत्री प्रजापति को कोर्ट से अब एक और झटका लगा है | इस झटके के बाद गायत्री प्रजापति की मुश्किल और बढ़ गयी है |गायत्री प्रजापति  सहित सातों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने  एनबीडब्लू वारंट जारी  कर दिया है | लखनऊ पुलिस की तरफ से पासपोर्ट रद्द करने की अर्जी भी दी गई| गायत्री विदेश ना भाग जाये इसके लिए लुकआउट नोटिस भी जारी है | पुलिस ने इस मामले में एसटीएफ की भी  मदद लेगी । गायत्री को देखते ही दिए गए गिरफ़्तारी  करने का  आदेश दिया गया है |

यह है गायत्री पर आरोप




गायत्री  प्रजापति पर  धारा 511 और  376 डी के साथ साथ  पॉक्सो एक्ट 3/4 में मामला दर्ज  है | गायत्री  प्रजापति के साथ ही पांच  और लोगों  के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है | शिवपाल यादव के बाद अखिलेश के करीबी हो गए गायत्री प्रजापति पर एक महिला और उसकी बेटी का यौन शोषण करने का आरोप है . बताया यह भी जाता  है कि गायत्री ने महिला और उसकी बेटी की अश्लील फोटो ग्राफ भी तैयार कराये थे जिनके जरिये वह लगातार उनका शारीरिक शोषण करता रहा .
Report- Satyam Mishra

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *