बागी भाजपा नेत्री ,लड़ेंगी भाजपा के खिलाफ चुनाव
बलिया। बलिया नगर विस में भाजपा से टिकट न मिलने से आहत पूर्व विधायक मंजू सिंह चुनाव मैदान में उतरेंगी। इनके एक समर्थक ने शुक्रवार को नगर विस से नामांकन पत्र भी लिया। मंजू सिंह ने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को आवश्यक बैठक करेंगी और 13 या 14 फरवरी को नामांकन भी करेगी। मंजू सिंह के चुनाव मैदान में आने की खबर सुन राजनैतिक दलों में गर्माहट आ गई।
नगर विस से अभी तक क्षत्रिय प्रत्याशी मैदान में नहीं था। सपा ने जहां वैश्य को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं बसपा ने भूमिहार एवं भाजपा ने ब्राह्मण चेहरा मैदान में उतारा है। बताते चले कि मंजू सिंह 2012 में निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में थी। 2007 में बसपा से विधायक चुनी गई थी।
Report- Radheyshyam Pathak