बलिया की बेटी ने लिया बड़ा फैसला, नशेड़ी दुल्हे से शादी को किया इंकार
बलिया। उत्तर प्रदेश का बलिया जाना तो वीरों के लिए ही जाता हैं| बलिया की एक बेटी ने अपनी शादी के दौरान एक साहसिक कदम उठाया |लड़की की बारात आ गयी थी| शादी की सारी रश्में सही तरह से चल रही थी| फिर समय आया द्वार पूजा की रश्म का जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ जो शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा | द्वार पूजा के बाद लड़की ने शादी करने से ही मना कर दिया | अब आप भी सोच रहे होंगे की आखिर लड़की ने ऐसा बड़ा कदम क्यों उठाया ? तो आइये हम बताते हैं की आखिर इतना बड़ा लिए क्यों दुल्हन ने |
बलिया के थाना दोकटी क्षेत्र के मुरारपट्टी के पुरवा दमोदरपुर गाँव में दलनछपरा से बारात आयी थी। द्वार पूजा के बाद दुल्हन ने दुल्हे को पता चला की दूल्हा नशा किये हुए हैं जिसके बाद दुल्हन ने शादी से ही मना कर दिया | बस इसके बाद माहौल बिगड़ गया और दुल्हा पक्ष के लोग थाना दोकटी पहुंच गए । मामला थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह के पास पंहुचा तो उन्होंने खुद लड़की की राय जाननी चाही तो लड़की से सीधे तौर पर शादी से मना कर दिया |
Report- Radheyshyam Pathak