बलिया में भाई ने ही बना डाला बहन को अपनी हवस का शिकार

rape

बलिया। कहते हैं की भाई पर बहन को हर मुसीबत से बचाने की जिम्मेदारी होती हैं | पर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक भाई ने रिश्ते को  तार-तार कर डाला | मामला बलिया के रेवती का हैं यहाँ पर  फुफेरे भाई ने अपनी आठ साल की  बहन  की अस्मत को तार-तार कर डाला और उसे अपनी हवस का  शिकार बना डाला । बलात्कार की इस घटना को जिसने भी सुना उसका रिश्तों से विश्वास ही उठ गया | पुलिस ने   लड़की की  मां की तहरीर पर आरोपित उसके फुफेरे भाई के खिलाफ धारा 376 आईपीसी के साथ ही  3/4 पास्को एक्ट के तहत भी  मुकदमा दर्ज कर आरोपी की  गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं |

loading…


पीड़िता की माँ की तरफ से जो तहरीर पुलिस को दी गयी है उसमे कहा गया है कि वह रामगढ गयी थी तभी लगभग 11:30 बजे उसके नंदोई का लड़का घर पर आया | उस मेरी लड़की घर में अकेली थी | उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी ने अपनी हवस मिटाने के खातिर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया | जब मै घर पर वापस आई तो मेरी बेटी बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पड़ी हुई थी | काफी देर बाद जब मेरी बेटी को होश आया तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया | पुलिस ने पीड़ित बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए  भेज दिया। ऐसी घटनाएँ हमें सोचने को मजबूर कर देती हैं कि क्या हम रिश्तों और सामाजिक मर्यादाओं को भूलते जा रहे हैं | अगर आरोपी को सजा मिल भी जाती है तो भी उस बच्ची का क्या जिसने अपनी मासूम सी उम्र में यह सब सहा हैं| क्या वह कभी इस घटना से उबर पायेगी |

Report- Radheyshyam Pathak

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *