बलिया में बलात्कार पीड़ित मासूम को मिला न्याय ,आरोपी को सजा और जुर्माना

rape

 बलिया – करीब दो साल बाद बलात्कार की पीड़ित को इंसाफ मिला हैं | बलिया के नरही थाना क्षेत्र में छह साल की नाबालिक  के साथ हुए  दुष्कर्म  के  मामले पर सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम विनोद कुमार ने  आरोपी सुनील को सात वर्ष के सश्रम कैद की सजा सुनाई और साथ ही उसपर 22 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया हैं । आरोपी सुनील कुमार अमांव का  निवासी हैं | आरोपी को अदालत ने  दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई हैं | आपको बता दे कि 6 अक्टूबर 2015 को मासूम 6 साल की बालिका अपने घर के पास अकेले  खेल रही थी | सुनील मासूम को  अकेला पाकर उसे कुछ पैसे दिए और अपनी गोद में उठा कर कुएं के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया | मासूम रोते हुए दर्द से कराहती अपने घर पहुंची और सारी घटना घर वालों को बताई  जिसके बाद  मुकदमा पंजीकृत हुआ था।

Report- Radheyshyam Pathak

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *