सपा और कांग्रेस में अमेठी को लेकर बढ़ा विवाद

fight between gayatri prajapati and amita singh in amethi

सपा और कांग्रेस में गठबंधन होने के बाद आई सपा  प्रत्याशियों की  लिस्ट से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में विवाद फिर से बढ़ गया है |samajwadi party second list 2आपको बता दे की समाजवादी पार्टी की लिस्ट में  गायत्री प्रजापति को अमेठी से टिकट मिला है और गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह को टिकट  मिला है | अभी चन्द दिनों पहले ही कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने कहां की अमेठी लोकसभा की दो सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी  लड़ाने का ऐलान किया  है | अमेठी और गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा ही  चुनाव लड़ेगी | तो पूर्व मंत्री अमिता सिंह दावे के साथ कहा था  कि अमेठी और रायबरेली की सभी सीटों पर कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी। पर अमेठी से गायत्री प्रजापति को और गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह को टिकट  मिलने के बाद तो यही लगता है की गायत्री प्रजापति की कही हुई बात सच साबित हुई है | तो सवाल कांग्रेस के सम्मान का भी है क्यूंकि अमेठी और रायबरेली  को कांग्रेस का गढ़ मन जाता है और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी रायबरेली से तो राहुल गाँधी अमेठी से चुनाव लड़ते है | तो सवाल यह भी है क्या गठबंधन के बाद कांग्रेस सपा को अमेठी और रायबरेली के लिए मना पायेगी | सूत्रों की माने तो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में अभी भी अमेठी को लेकर बात चल रही है पर अभी कहाँ नहीं जा सकता कि क्या सपा गायत्री प्रजापति का टिकट काट कर कांग्रेस की रानी अमिता सिंह को देती है |सपा की आज आई हुई लिस्ट के बाद से कांग्रेस के कार्यकर्त्ता से साथ साथ रानी अमिता सिंह के समर्थक भी मायूस है | क्यूंकि अमेठी से रानी अमिता सिंह ही प्रत्याशी थी पर सपा से गठबंधन होने के बाद से हालात बदले -बदले से है | अब ये तो आने वाला वाला वक़्त ही बताएगा की क्या रानी अमिता सिंह अमेठी से चुनाव लड़ेंगी या गायत्री प्रजापति ही बने रहेंगे |

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *