मोदी ने लोकसभा में किया राहुल और बेनामी संपत्ति पर हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लोकसभा में बोलते हुए राहुल गाँधी पर जमकर हमला बोला और कालेधन सहित नोटबंदी समेत कई मुद्दों पर अपनी राय रखी | राहुल गांधी के बयान पर पीएम मोदी ने कहा भूकंप आ ही गया| देश चलाते वक्त आपके देश में एक ऐसा वर्ग है जो गरीबों को हक को हमेशा लूटता है| मैं सोच रहा था यह भूकंप आया क्यों भूकंप की धमकी तो बहुत पहले से दी गई थी | पहले आवाज आती थी कितना गया अब लोग पूछते हैं कितना आया | नोटबंदी पर बाहर की बजाए टीवी पर विपक्ष बयान देता रहा है | 1988 में कांग्रेस ने बेनामी संपत्ति का कानून बनाया था| पर कानून को नोटिफाई क्यों नहीं किया गया| मैं गरीबों के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा आप कितने बड़े क्यों ना हो गरीबों का हक लौट कर रहूँगा | हमें फैसले वक्त चुनाव नहीं देश की चिंता होती है| नोट बंदी से बदलाव आया पहले बस घोटालों का आता था| जनशक्ति की ताकत को विपक्ष नहीं पहचानता है | आजादी की लडाई के समय भी कमल था आज भी है| विपक्ष भी चाहता कि समय बदलना चाहिए कांग्रेस से पहले भी लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ाई लड़ी | स्वच्छता को अभियान बनाया पहली पहल है |
देश की अर्थवस्था नोटबंदी के लिए बिल्कुल अनुकूल थी | देश की तरक्की के लिए पहले उसकी पुरानी बीमारियों को दूर करना जरूरी था | नोट बंदी का फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया है | बेनामी संपत्ति पर बहुत कठोर कानून बना है| बेनामी संपत्ति वालों को अपने सीए से सलाह ले लेनी चाहिए | सरकार बनते ही काले धन पर एसआईटी बनाई है | पूरा लोकतंत्र एक परिवार के नाम कर दिया गया है | विपक्ष को लगता है कि आजादी एक परिवार ने दिलाई है | गरीबों के लिए लड़ रहा हूं और करता रहूंगा | देश में संसाधनों संपदा की कमी नहीं थी | कांग्रेस ने बेनामी संपत्ति का कानून बनाया पर बेनामी संपत्ति कानून लागू नहीं किया गया | कांग्रेस को देश की नहीं चुनाव की चिंता है | हमारी सरकार में मुख्यधारा में आने वालों को अवसर मिल रहा है|