मध्य प्रदेश में किसानो का दर्द बाटने जाते राहुल गाँधी गिरफ्तार

rahul gandhi aira gaira

मध्यप्रदेश में भड़के किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने के लिए  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उदयपुर गए हैं। जिसके बाद वह  मंदसौर के लिए बाइक से  रवाना हो गए हैं। आपको बता दे कि कल राहुल गाँधी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि वह आंदोलनकारी  किसानों और  मृत किसानों के परिवार से भी मिलने जायेंगे | आज जब  राहुल गांधी  पहुंचे तो पुलिस ने उनकू धारा 151 के तहत नीमच में गिरफ्तार कर लिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था  कि राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार उन्हें रोकने की हर कोशिश कर रही है। आपको बता दे की  राहुल गांधी को मंदसौर जाने की इजाजत नहीं  थी फिर भी वहां के लिए बाइक पर ही रवाना हो गए।  राहुल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी और शिवराज किसानों को सिर्फ गोलियां दे सकते हैं।  यह जानना भी जरुरी है कि इस  मामले में अब तक  62 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वही  केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने राहुल गांधी पर टिप्पड़ी करते हुए कहा कि वह केवल  घटनास्थल पर फोटो खिंचवाने जाते हैं।

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *