मोदी ने अखिलेश से माँगा हिसाब




narendra modi Ghaziabad speech on akhilesh yadav
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रैली  में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया मोदी ने कहा मुझसे हिसाब मांगने से पहले समाजवादी पार्टी को खुद का हिसाब देना चाहिए अखिलेश ने यूपी का विनाश कर के रख दिया है | सपा के नेताओं ने गुंडों को पाल कर रखा है | कल्याण सिंह के समय में जेल में रहते थे गुंडे और बदमाश जो आजकल खुले तो घूम रहे हैं | राजनाथ सिंह के समय में सीधी लाइन में थे बदमाश | अखिलेश और कानून व्यवस्था में सुधार की चिंता नहीं | यह चुनाव यूपी में विकास का बनवास खत्म करने का चुनाव है | अखिलेश  उत्तर प्रदेश में भी उत्तर नहीं देते हैं|  जो उत्तर नहीं दे  वह उत्तम प्रदेश क्या बनाएंगे | अखिलेश जी ने पिताजी और चाचा जी का क्या किया है|  लोगों को काम का हिसाब दे अखिलेश|  मैं 2019 में सामने आकर हिसाब दूंगा अभी मुझसे हिसाब ना मांगे अखिलेश | अखिलेश ने यूपी का विनाश कर डाला है|




यूपी के नौजवान को रोजगार की गारंटी नहीं है | योग्यता  के बावजूद यूपी में युवक नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं|
  यूपी के नौजवानों को रोजगार देने का मैं आश्वासन देता हूं | हकदारों को हम नौकरी दिलाएंगे |  सरकार बनते ही नौकरी में घोटालों की जांच की जाएगी | सपा सरकार ने शासन को जातिवाद  से भर दिया है| समाजवादी पार्टी के राज में बिटिया स्कूल जाने से डरती है | बीजेपी का घोषणापत्र नहीं संकल्प पत्र होता है | अखिलेश ने 5 साल में विनाश किया और यूपी को निराश किया है| मुझें भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए यूपी का साथ चाहिए|  भ्रष्टाचार ने देश को तबाह कर दिया है | भ्रष्टाचार फैलाने वाली सरकार को हटाना होगा| भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना होगा|  भ्रष्टाचारियों के बुरे दिन आना शुरू हो गए हैं| नरेन्द्र मोदी ने  जिस तरह से हमला किया है उससे लगता है आने वाला चुनाव और ज्यादा आरोपों और प्रत्यारोपो का होने वाला है |

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *