अभी राहुल की जेब फटी है आगे औरों की भी फटेगी-मनोज तिवारी




 manoj tiwari blame rahul gandi akhilesh yadav and mayawati gonda
भोजपुरी फिल्म स्टार भाजपा सांसद मनोज तिवारी आज चुनावी जनसभा को संबोधित करने गोंडा पहुँचे, यहाँ की दो विधानसभाओं गौरा के मसकनवा व कर्नलगंज के बरगदी कोट में विशाल जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा फटी जेब दिखाएं जाने के प्रश्न पर भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी ने कहा कि अभी तो राहुल गांधी की ही जेब फटी है आगे इनके जैसे औरों की भी फटेगी। इससे पूर्व जनसभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने सपा कांग्रेस गठबंधन व बसपा पर बारी- बारी से हमला बोला। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए सांसद तिवारी बोले कि यूपी सरकार ने एक विशेष धर्म के लिए 63 प्रतिशत धन खर्च कर डाला।




अखिलेश सरकार में महिलाओ की असुरक्षा व बलात्कारियों को संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां बच्चिया गाड़ियों से खींच ली जाती है। सपा सरकार के कद्दावर मंत्री गायत्री प्रजापति की तरफ इशारा करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट कहता है कि अखिलेश जी तुम्हारा एक मंत्री रेप किया और तुमने क्या किया……! वे बोले कि अखिलेश जी कहते है कि बेबी को बेस पसंद है और अखिलेश को यह प्रदेश पसंद है। सपा मुखिया मुलायम सिंह व अखिलेश को निशाना बनाते हुए मनोज तिवारी ने तंज कसा कहा कि मुलायम जी को यह गाना बहुत पसंद है कि रामचंद्र जी सोचे न होंगें कि ऐसा कलयुग आएगा, की बेटा बैठेगा राजभवन में बाप वनवास को जायेगा। प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस पर विश्वास नही है, इसलिये 35 एसपीजी की सुरक्षा में चलती है। मनोज तिवारी ने बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा टिकटे बेचे जाने के परंपरागत परिपाटी पर निशाना साधते हुए कहा कि बहन जी हर चीज की कीमत तय करती है। निर्धारित समय से लगभग तीन घण्टे देरी से जनसभा स्थल पहुँचे मनोज तिवारी जल्दी जल्दी अपना भाषण निपटाकर आनन फानन में चलते बने।
Report- Vishal Singh

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *